फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Sat, 20 May 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव सजुमा में अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव सजुमा निवासी सोनू ने कलायत थाना में शिकायत दी कि 18 मई को रात के समय वह खाना खाकर टहलने के लिए सजुमा-गुहणा रोड पर जा रहा था। जब वह सजुमा ड्रेन के पास पहुंचा तो वहां गांव सजुमा की तरफ से एक मोटर साइकिल पर दो युवा गांव गुहणा की तरफ जा रहे थे। उन्होंने उसे क्रॉस किया, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। उसने भागकर उनको संभाला। गंभीर रूप से घायलों में उसका भतीजा गौरव था।
सोनू ने बताया कि गौरव के साथ में दूसरा युवक सजुमा का ही राहुल था। वह अपने परिजनों के साथ दोनों को कैथल सरकारी अस्पताल लेकर गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। राहुल को ज्यादा चोट होने के कारण एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने एचसी राजेश को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें