फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो स्थानों से बाइक और गैस सिलिंडर चोरी

Tue, 08 Aug 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दो अलग-अलग जगहों से चोरों ने जनरेटर की बैटरी, बाइक, एक मोबाइल, गैस सिलिंडर, 500 रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले मामले में मॉडल टाउन निवासी सतीश सिंगला ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि पांच-छह अगस्त की रात को अज्ञात आरोपी उसकी प्योदा रोड स्थित आरा मशीन से जनरेटर की बैटरी चोरी करके ले गया। बैटरी की कीमत सात हजार रुपये है। जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव उझाना स्थित बाबा सूरजुदास मंदिर के पुजारी श्रवण गिरी ने सदर थाना में शिकायत दी कि पांच-छह अगस्त की रात को अज्ञात आरोपी मंदिर परिसर से उसकी बाइक, एक मोबाइल, गैस सिलिंडर, 500 रुपये व अन्य सामान चोरी करके ले गए।
विज्ञापन


जांच अधिकारी अमित ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें