फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अवैध असलहा रखने में आरोपी काबू

Fri, 30 Jan 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अवैध असलहा रखने वाले आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। आरोपी की पहचान बाल्मिकी बस्ती कलायत निवासी सोहन उर्फ कालू के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि बुधवार को टीम सायंकालीन गश्त दौरान गांव गढ़ी बस अड्डा पर मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांव पाडला से कैथल रोड़ पर निर्माणाधीन कालोनी के पास सड़क पर एक युवक खड़ा हैं। उसके पास अवैध असलहा है। पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका हैं। पुलिस टीम ने गांव पाडला से कैथल रोड़ पर निर्माणधीन कालोनी के पास दबिश दी। इसके बाद पुलिस को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस टीम ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें