फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भोली बाई प्रथम, कविता रानी द्वितीय और ममता रहीं तृतीय

Sat, 14 Mar 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर सर्वोत्तम माता पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वार्ड-12 निवासी भोली बाई प्रथम रहीं। खुशहाल माजरा की कविता रानी ने दूसरा और अंगोध निवासी ममता को तीसरा स्थान मिला। सभी विजेता महिलाओं को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य देखभाल तथा शिक्षा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए चयन प्रक्रिया के तहत महिलाओं से बच्चों के पालन-पोषण, पोषण और देखभाल पर सकारात्मक चर्चा की गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी गुरजीत कौर ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य माताओं को बच्चों के पालन-पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। प्रतिभागी महिलाओं से बच्चों के पोषण और देखभाल से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे गए तथा उनके अनुभवों और विचारों के आधार पर उनका मूल्यांकन किया गया। उन्होंने कहा कि विभाग का मुख्य लक्ष्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य तथा समग्र विकास को बेहतर बनाना है। इस अवसर पर विभाग की सुपरवाइजर दीप्ति, कविता, नवजीत कौर, सविता और पूजा भी मौजूद रहीं।­ संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें