फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाविप चीका ने शुरू किया सिलाई सेंटर का तीसरा बैच

विज्ञापन
सिलाई सेंटर के तीसरे बैच का शुभारंभ करते हुए भाविप चीका के पदाधिकारी।
विज्ञापन
गुहला चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका की ओर से नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई केंद्र के तीसरे बैच का शुभारंभ किया गया। वार्ड नंबर 16 इंडस्ट्रियल में शुरू किए गए इस केंद्र का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व गायत्री मंत्र के साथ किया गया। सर्वप्रथम मशीनों की पूजा की गई। शाखा सचिव डॉ. निधि बंसल ने बताया कि शाखा ने सेवा प्रकल्प के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई प्रशिक्षण सेंटर के तीसरे बैच का शुभारंभ किया है। शाखा अध्यक्ष कमल गोयल ने उपस्थित महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सिलाई का कार्य पूरे मन से सीखने का आह्वान किया। संरक्षक डॉ. विनोद गुप्ता ने कहा कि हुनरमंद अपने परिवार के पालन पोषण में सहायक होती है जिससे परिवार तेजी से आगे बढ़ पाता है। पूर्व शाखा अध्यक्ष प्रेम सिंह पुनिया ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण महिलाओं की जीवनशैली में परिवर्तन लाने का कार्य करेंगी। मुरारी लाल गुप्ता व महिला सहभागिता संयोजक डॉ. सरिता भाठला ने बच्चों को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर सेवा संयोजक रवींद्र बंसल, पर्यावरण संयोजक राकेश गोयल, वित सचिव अतुल गर्ग, संगठन सचिव गौरव गोयल मौजूद रहे।

सिलाई सेंटर के तीसरे बैच का शुभारंभ करते हुए भाविप चीका के पदाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें