कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ व नारकोटिक सेल ने अलग-अलग 2 मामलों में 2 बाइक चोरों को काबू करके बाइक बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि टीम ने गांव चंदाना निवासी मनदीप कुमार को काबू किया। कैथल निवासी सुमित कुमार की शिकायत अनुसार 5 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति पाइप फैक्टरी चंदाना के बाहर से उसकी बाइक चोरी कर ले गया। इस बारे में थाना तितरम में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई। दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गांव राहड़ा जिला करनाल निवासी तेज सिंह को काबू कर लिया गया। गांव फतेहपुर निवासी विशाल की शिकायत अनुसार 3 जून को उसकी बाइक पूंडरी स्थित के एक दुकान के सामने से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। इस बारे में थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई। दोनों आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।