फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पोस्टर मेकिंग में भारती धीमान को पहला स्थान

Wed, 25 Sep 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। डीएवी कॉलेज पूंडरी में एनएसएस इकाई और अंग्रेजी विभाग द्वारा एनएसएस दिवस मनाया।कार्यक्रम आयोजक डॉ. रितु ने बताया कि इस मौके पर पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन और निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं के लिए जबरदस्त उत्साह दिखाया। पोस्टर मेकिंग में भारती धीमान प्रथम, सानिया द्वितीय और आरती तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में भारती धीमान, तान्या एवं गरिमा क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही, निबंध लेखन प्रतियोगिता में कोमल, पायल एवं तान्या ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुभाष तंवर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को एनएसएस के विभिन्न विषयों की समझ प्रदान करना है और यह बताना है कि किस प्रकार ये विषय हमें एक बेहतर एवं जिम्मेदार इंसान बनाते हैं। एनएसएस की शुरुआत 24 सितंबर 1969 को महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष पर की गई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें