सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली के एनसीसी कैडेटों ने विद्यालय में स्वच्छता अभियान के समापन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम किए। प्राचार्य हरपाल सिंह और एनसीसी अधिकारी सचिन धीमान ने स्वच्छता अभियान के समापन अवसर पर सभी कैडेटों का मार्गदर्शन किया। स्वच्छता अभियान के समापन अवसर पर पहुंचे दस हरियाणा बटालियन एनसीसी कुरुक्षेत्र से आए आर्मी हवलदार प्रदीप यादव ने कई गतिविधियां को करवाया। इस मौके पर कैडेट्स से पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, स्वच्छता पर लघु नाटिका का मंचन किया।
एनसीसी कैडेट ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल और गांव की गलियों में जाकर लोगों में स्वच्छता की अलख जगाई। प्राचार्य हरपाल सिंह ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। स्वच्छता हमारे स्वास्थ्य, पर्यावरण, समाज के लिए बहुत अहमियत रखती है। हमें अपने दैनिक जीवन में हाथ धोना, साफ सुथरा रहना, कचरे का सही प्रबंध करना, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता रखना सही मायने में स्वच्छता पखवाड़े का परिणाम होगा। इस अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता में कैडेट खुशी ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय, महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्वच्छता में सार्जेंट हर्ष ने प्रथम, अखिल ने द्वितीय और कैडेट कमला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को स्कूल की ओर से मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। एनसीसी अधिकारी सचिन धीमान ने विद्यार्थियों को अपने जीवन को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को जन जन तक पहुंचाने की शपथ दिलाई। समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने में सतबीर, संदीप, नवजीत, पवन, भारत, रविंद्र, शमशेर आदि का योगदान रहा। संवाद