फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भारतीय मजदूर संघ के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर शहर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय आह्वान पर कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले कर्मचारी हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मंत्री सुरेंद्र जांगड़ा और वरिष्ठ सदस्य वीरभान ने की। प्रदर्शन में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ, ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर संघ, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, भवन निर्माण श्रमिक संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, शुगर मिल कर्मचारी संघ, परिवहन कर्मचारी संघ, वित्तीय ठेका संस्थान, डीआईटीएस, संस्कृत यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि और अन्य ग्रामीण बैंक व मिडिल मिल के कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष संजीव बाता ने बताया कि संगठन श्रमिकों के हितों और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मुख्य मांगों में श्रम कानूनों का समान रूप से लागू होना, लेबर कोड 2020 और ऑक्यूपेशनल सेफ्टी कोड के अंतर्गत समस्याओं का समाधान, ईपीएस -95 पेंशन वृद्धि, ईपीएफ व ईएसआईसी वेतन सीमाओं में सुधार, बोनस पात्रता सीमा में बढ़ोतरी, अनुबंधित श्रमिकों का स्थायीकरण और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह शामिल हैं।
तहसीलदार ने आश्वस्त किया कि मांगों को उच्च अधिकारियों तक भेजा जाएगा और श्रमिकों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर संघ से जिला अध्यक्ष हुकम, सचिव बलविंदर, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से ज्ञानों , भवन निर्माण श्रमिक संघ से प्रदेश अध्यक्ष रजत धीमान , अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से कृष्ण , शुगर मिल कर्मचारी संघ से सुरेश शर्मा, परिवहन कर्मचारी संघ से प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र , जिला उपाध्यक्ष निरंजन और डिपो प्रधान अमन जांगड़ा भी मौजूद रहे। मंच संचालन जिला अध्यक्ष संजीव बाता जी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें