पूंडरी। भारत विकास परिषद फतेहपुर पूंडरी शाखा ने शिव गो चिकित्सालय, पाई रोड पूंडरी में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान गो चिकित्सालय में गोमाता के लिए दवाइयां, गुड़ व अन्य सामग्री भेंट की गई। महिला संयोजिका निधि मोहन ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है और ऐसे सेवा कार्य समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं।
परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाजहित में कार्य करती आ रही है। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, पर्यावरण उपाध्यक्ष नवीन टाया, बलविंदर वालिया, रिम्पल टाया उपस्थित रहे। संवाद
मरीजों को वितरित की खाद्य सामग्री
कैथल। भारत विकास परिषद ने सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए दूध, ब्रेड और केले की सेवा की। शाखा सचिव सतपाल भारद्वाज ने बताया कि परिषद द्वारा सदस्यों के जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य खुशी के अवसरों पर नियमित रूप से इस प्रकार की सेवाएं दी जाती हैं। परिषद शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने परिषद के सदस्यों से अपील की कि वे अपने विशेष अवसरों पर सेवा कार्यों में भाग लेकर समाज सेवा में योगदान दें, ताकि एक बेहतर और संवेदनशील समाज का निर्माण किया जा सके। संवाद