फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रनिर्माण में योगदान दे रही भारत विकास परिषद : सुरेंद्र

Tue, 28 Apr 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
भाविप के दायित्व ग्रहण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते हुए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका ने एक होटल में दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र गुप्ता (बॉबी) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह संगठन राष्ट्रनिर्माण में योगदान दे रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। डॉ. विजेता कौशिक और डॉ. रूबी गांधी ने अतिथियों का परिचय करवाया। पूर्व शाखा अध्यक्ष प्रेम सिंह पुनिया ने गत वर्ष में किए गए सेवा, संस्कार, संपर्क, सहयोग और पर्यावरण से जुड़े कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


जिला समन्वयक कृष्ण कौशिक ने परिषद के उद्देश्यों और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए संगठन की विचारधारा से अवगत कराया। इसके बाद नई कार्यकारिणी को दायित्व ग्रहण करवाया गया। प्रांतीय संयोजक अशोक गुप्ता ने नए सदस्यों को संकल्प दिलाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।

अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने की। दायित्व प्रदाता के रूप में प्रांतीय महासचिव अतुल गोयल ने विशेष भूमिका निभाई। नवनियुक्त अध्यक्ष कमल गोयल ने सभी का धन्यवाद किया। प्रांतीय अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने पिछली कार्यकारिणी के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


डॉ. निधि बंसल ने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हरीश चावला, डॉ. विनोद गुप्ता, अतुल प्रकाश गर्ग, रविंद्र बंसल, राकेश गोयल, अमित महाजन, सुनील दत्त, डॉ. सरिता भाठला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें