संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर में जैन परिवार की ओर से बुधवार को मां भद्रकाली के भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर 151 कंजकों का पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर सुरेश जैन एवं परिवार विशेष योगदान का रहा।
मंदिर सभा के प्रधान रवि भूषण गर्ग ने बताया कि मंदिर प्रांगण में मां भद्रकाली के भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉक्टर सुरेश जैन परिवार ने मां काली का श्रद्धा एवं भाव के साथ पूजन किया। पंडित अशोक कुमार ने पूरे विधि विधान से पूजन करवाया। सभा के प्रधान रवि भूषण ने कहा नवरात्र का पर्व अपने आप में एक अनोखा पर्व है। इन दिनों चारों और खुशहाली आती है किसान अपनी फसलों को मंडियों तक पहुंच कर खुशी अनुभव करता है।
उन्होंने कहा कि मां काली ने संपूर्ण संसार की रक्षा कर अनेक दुखों का नाश किया था। माना जाता मां काली पूजा से लंबे समय से चली आ रही है समस्याओं का निवारण होता है। काले जादू के बुरे प्रभाव का नाश होता है और राहु शनि दोनों से मुक्ति मिलती है। राक्षसों का अंत करना मां भद्रकाली का लक्ष्य था। जिसे मां ने पूरा किया।
उन्होंने कहा कि कहा कि चौदस की रात तंत्र विद्या साधकों के लिए खास होती है। इस मौके पर डॉ. निशा जैन, डॉ. भावना जैन, डॉ. मयंक जैन, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. प्रीति जैन, डॉ. विद्या जैन, डॉ. विधु जैन, डॉ. मऊ नवरीत जैन, अनिल लाती, प्रेमचंद सिंगल, चंद्र प्रकाश गोयल, सुशील गुप्ता, इंद्र बंसल, श्याम बंसल, सतपाल मंगल, यमुना कुमार गोद, आशा बंसल, आरती गोयल, डॉ. राकेश मित्तल आदि मौजूद रहे।