फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: त्रयोदशी पर लगाया भंडारा, राहगीरों को बांटा प्रसाद

Tue, 01 Oct 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। शिव शंकर मासिक त्रयोदशी भंडारा कमेटी ने कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर त्रयोदशी पर 56वां भंडारा आयोजित किया। इसमें कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे से पहले विशेष हवन का आयोजन किया। इसके बाद सबकी सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। त्रयोदशी पर्व पर सुरेंद्र सरदाना, अशोक गोयल ने कहा कि यह दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। भगवान शिव की कृपा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।
विज्ञापन


यह पर्व हमें समाज में सेवा और समर्पण का संदेश देता है। हवन के उपरांत गाय माता को भोग अर्पित कर भंडारे का विधिवत शुभारंभ किया। भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान सभी के लिए स्वच्छता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया।

इस अवसर पर बलविंद्र जांगड़ा, गुलशन रहेजा, भीम मेहता, सतीश कुमार, अभिषेक मेहता, मोहित गोयल, नरेश सिंगला व शिव शंकर आदि ने मासिक त्रयोदशी भंडारा कमेटी के सदस्यों ने सेवाएं दी।

श्री मणि महेश मंडल का आयोजन

कोठी गेट पर शिव त्रियोदशी पर मणिमहेश मंडल ने शिव त्रयोदशी के उपलक्ष्य में कढ़ी चावल का 91वां भंडारा लगाया। भंडारे का शुभारंभ सदस्य डॉक्टर पवन गर्ग व चेयरमैन चंद्र गोयल, सेवादार मिंटा और प्रदीप ने विद्क्यार तीर्थ पर बने शिव मंदिर पर पूजा-अर्चना से की।
विज्ञापन


मंडल के प्रधान दीपक गुप्ता ने व रमेश दादा बताया कि भंडारे लगाने से आपस में भाईचारा और सुख संपत्ति व शांति की प्राप्ति होती है। अगला 92वां भंडारा अगली त्रयोदशी पर लगाया जाएगा। कहा कि मंडल की ओर से इस प्रकार के भंडारे समाज समय पर लगाई जाती है।

इस मौके पर कपूर चंद, रमेश शर्मा, अशोक शर्मा, पंकज गर्ग, राजन गोयल, राहुल जिंदल, मनीष, राकेश धमीजा, सेवादार मिंटा, सुदामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें