फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हनुमान मार्केट में भंडारा, ग्रहण किया प्रसाद

विज्ञापन
भंडारे में प्रसाद वितरीत करते सेवादार। स्वय - फोटो : बो​धि वृक्ष के नीचे भगवान बुद्ध की पूजा करते बौद्ध अनुयायी।
विज्ञापन
कैथल। हनुमान मार्केट स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास 19वां भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें आलू छोले व चावल का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में करीब एक हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन हनुमान मार्केट के दुकानदारों के सहयोग से किया गया। संकट मोचन हनुमान सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक पूर्णमासी को नियमित रूप से भंडारा लगाया जाता है। ट्रस्ट के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि भंडारे में बिना किसी भेदभाव के सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। ट्रस्ट के अनुसार अगला, 20वां भंडारा 31 मई (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर रविंद्र गोयल, पवन, सोनू गोयल, मोहित सिंगला, प्रीतिपाल बंसल, राजेश सिंगला व संजय सिंगला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें