फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुक्केबाज वंशिका का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकना

Sat, 02 May 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
खिलाड़ी वंशिका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। उभरती बॉक्सर वंशिका ने कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अब उसका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतना है।

कुलतारण गांव की निवासी वंशिका के पिता नरेंद्र हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं, जबकि माता मुकेश देवी गृहिणी हैं। परिवार का निरंतर सहयोग ही उसकी सफलता की मजबूत नींव बना है।
विज्ञापन


छोटू राम स्टेडियम में कड़ा अभ्यास : वंशिका डीएवी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है और कैथल के छोटू राम खेल स्टेडियम में कोच अमरजीत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही है। वह रोजाना सुबह और शाम करीब तीन-तीन घंटे अभ्यास करती है। उसकी मेहनत, अनुशासन और लगन ही उसे लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम : वंशिका ने सब-जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है।

इसके अलावा वह स्कूल नेशनल में भाग ले चुकी है और स्कूल

स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। हाल ही में नागपुर में आयोजित जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप (अंडर-17) में उसने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें