फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भामाशाह खिताब पर टिप्पणी और घर में घुसकर हमला करना युवक को पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। क्षत्रिय राजपूत सभा द्वारा अग्रवाल सेवा समिति कलायत को दिए गए दानवीर भामाशाह खिताब पर एक युवक द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही समिति अध्यक्ष एवं हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजय सिंगला पर घर में घुसकर हमला करने पर पुलिस ने कड़ा संज्ञान लिया है। सिंगला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ कलायत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना प्रबंधक बिलासा राम ने बताया कि अग्रवाल सेवा समिति अध्यक्ष संजय सिंगला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कलायत निवासी कुलविंद्र सिंह ने न केवल महापुुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की बल्कि उलाहना देने पर देर रात्रि घर में घुसकर उसके परिवार के लोगों पर चाकू और डंडों से हमला किया। साथ ही जान से मार देने की धमकी दी। घटना रात्रि करीब दस बजे की है। इसमें वे जख्मी हो गए और परिवार के सदस्यों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक टीम ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। संजय सिंगला की माता पूर्व महिला पार्षद सरोज सिंगला ने सुरक्षा प्रबंधों को चुनौती देते हुए परिवार के लोगों पर घर के अंदर हुए हमले में कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने भी दी शिकायत
उधर दूसरे पक्ष से कुलविंद्र सिंह ने विभिन्न आरोप लगाते हुए संजय सिंगला के खिलाफ कलायत थाना में शिकायत दी है। उसने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।
कमेंट करने वालों की बढ़ सकती है मुश्किलें
फेसबुक पर डाली गई पोस्ट और इस पर किए गए कमेंटों को खंगाला जा रहा है। ऐसे में उन लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं जिन्होंने कमेंट के जरिये अमन-चैन को बिगाड़ने और विवाद को बढ़ाने का काम किया। फेसबुक से जुुड़े साक्ष्य शिकायतकर्ता संजय सिंगला ने पुलिस प्रशासन को उपलब्ध करवाए हैं। इसमें ऐसे लोग भी शामिल है जिनके खिलाफ लॉकडाउन नियमों की अवहेलना में पहले भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें