फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धान घोटाले की सीबीआई जांच के लिए भाकियू (चढ़ूनी) का प्रदर्शन

Wed, 21 Jan 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय की तरफ बढ़ते किसान। - फोटो : बुलेट से पटाखे बजाने पर 52 हजार का चालान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। धान खरीद में पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के नेतृत्व में मंगलवार को हनुमान वाटिका से लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।

इससे पहले भाकियू (चढ़ूनी) की जिला स्तरीय बैठक हनुमान वाटिका में जिला अध्यक्ष गुरनाम सिंह फरल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि धान खरीद प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। बैठक के बाद किसान जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही धान घोटाले की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग को लेकर 14 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया।

इसमें घोटाले से संबंधित सभी रिकॉर्ड तत्काल जब्त कर संरक्षित करने, खरीद एवं सत्यापन प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।

प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चहल नरड, जिला अध्यक्ष गुरनाम फरल, नरेंद्र मागो माजरी, विक्रम दुसैण, कृष्ण मालखेड़ी, बलकार खुराना, रणधीर बरसाना, पिरथी कौल, बलिंद्र हजवाना और सतपाल पुंडरी सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चहल नरड और चमकौर सिंह चीका ने कहा कि गुहला-चीका क्षेत्र में बारिश के दौरान करीब 40 हजार एकड़ में किसानों की फसलें बाढ़ और बारिश के पानी से खराब हो गई थीं। सरकार द्वारा 7 से 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की घोषणा की गई थी, लेकिन मुआवजा नहीं मिला।
विज्ञापन


भाकियू (चढ़ूनी) महाभ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है। धान घोटाले के साथ-साथ स्कूलों व अस्पतालों में कथित लूट, आयात कर, बिजली और बीज बिल जैसे मुद्दों को लेकर 23 मार्च को शहीद भगत सिंह की जयंती पर पिपली में विशाल किसान रैली का आयोजन किया जाएगा। -विक्रम कसाना, युवा प्रदेश अध्यक्ष भाकियू (चढ़ूनी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें