फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीटीएम के अमित कुमार बनें बेस्ट एक्टर

Tue, 15 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित रत्नावली कार्यक्रम में हरियाणवी स्किट व हरियाणवी क्विज प्रतियोगिता में एचसीटीएम के विद्यार्थी अमित कुमार को बेस्ट एक्टर के आवार्ड से नवाजा गया। अमित का कॉलेज पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन किया गया। इसके साथ-साथ चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज, लांडरां द्वारा आयोजित टेक्निकल क्विज और नॉन टेक्निकल क्विज प्रतियोगिता में भी एचसीटीएम टेक्निकल कैंपस कैथल के विद्यार्थियों ने जीत हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक निदेशक ईजी. जीके सेठी और निदेशक डॉ. डीपी गुप्ता ने हरियाणवी स्किट प्रतिभागी विद्यार्थी विक्की, अमित, रमन, अंजू, मधु, गौरव (सिविल इंजीनियरिंग विभाग), हरियाणवी क्विज प्रतिभागी विद्यार्थी रविंद्र, अजय, अनिल को बधाई दी और कहा की विद्यार्थी जीवन में खेलों का बहुत महत्व है। इस मौके पर एचसीटीएम चेयरमैन डॉ. रंजन अग्रवाल, एडमिन आफिसर सुमित सेठी समन्वयक विनोना सेठी, डॉ. रेखा गुप्ता और डॉ. अरुण पुण्यानि सहित कॉलेज का स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें