फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : सांसद

Tue, 26 Sep 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सांसद नायब सैनी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर निदान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चलाई गई व्यवस्था पोर्टल के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

ये जनसंवाद कार्यक्रम कलायत क्षेत्र के चंदाना, कुराड़, कमालपुर, संतोख माजरा व सौंगल गांवों में सोमवार को आयोजित किए गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

सांसद ने संबंधित गांवों में बीपीएल, पेंशन, आयुष्मान योजना, नौकरियां प्राप्त करने वाले, अंत्योदय मेले आदि के लाभार्थियों का ब्योरा भी ग्रामीणों के समक्ष रखा। इसके अलावा विकास कार्यों पर खर्च की गई धनराशि से भी ग्रामीणों को अवगत करवाया।

जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं को उनके घर पर हल करने के लिए जन संवाद कार्यक्रमों का आयोजन करना शुरू किया है। कुछ समस्याओं को मौके पर ही हल किया जाता है और शेष समस्याओं को चंडीगढ़ ले जाकर जन संवाद पोर्टल पर अपलोड करके उन्हें दूर किया जाता है।
विज्ञापन


तुषार ढांडा ने कहा कि लोगों की समस्याएं उनके घर द्वार पर हल होने से उन्हें कार्यालयों के चक्कर काटने से निजात मिली है। इस मौके पर ईकबाल सिंह, सोनू शर्मा, बलविंद्र, राममेहर शर्मा, जयपाल, कलीराम, धर्मबीर, तारा सिंह, रोहताश, राकेश कुमार, रणधीर काला, सतबीर, डॉ. बलजीत, मोती लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें