फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीएड अंतिम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न

Sun, 26 Jul 2026 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। किठाना कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 23 से 25 जुलाई तक आयोजित बीएड अंतिम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं शुक्रवार को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। परीक्षाओं का आयोजन विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों और निर्धारित शैक्षणिक मानकों के अनुरूप किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

कॉलेज के चेयरमैन रामफल ढांडा और प्रबंध निदेशक विकास ढांडा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्राचार्या डॉ. सुमन ढांडा ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं। विभागाध्यक्ष डॉ. जगजीत सिंह ने परीक्षा संचालन में सहयोग देने वाले सभी प्राध्यापकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से परीक्षाएं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों को आगामी विश्वविद्यालय परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें