फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कस्टमर केयर के जरिये बना रहे ठगी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सतर्क रहने को कहा
विज्ञापन

- एसपी बोलीं- फर्जी कस्टमर केयर नंबर से आमजन की राशि हड़प रहे ठग

संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। साइबर अपराध से बचाव के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी ही है। एसपी उपासना ने कहा कि तकनीकी के इस युग में साइबर अपराधी भी अपराध करने के नए तरीके अपना रहे हैं। इनमें एक तरीका फर्जी कस्टमर केयर बनकर लोगों के रुपये ठगना है।
साइबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के जरिये आम लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। आम लोग किसी भी कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर पाने के लिए गूगल का सहारा लेते हैं। ऐसा करते समय कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। साइबर अपराधी किसी बैंक, कंपनी या संस्था की वेबसाइट से मिलती जुलती वेबसाइट बनाने से लेकर सोशल साइटों व गूगल मैप आदि पर गलत नंबर डालकर रखते हैं। जिस कारण लोग असल और फेक वेबसाइटों में अंतर नही कर पाते है और इन नंबरों को ही अधिकारिक नंबर समझ लेते हैं।
विज्ञापन

ऐसे लोगों के झांसे में आकर धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। एसपी ने कहा कि गूगल पर कुछ भी सर्च करते समय रिजल्ट में सबसे ऊपर दिख रही वेबसाइट को ही सही नहीं मानें। सर्च में सबसे ऊपर के रिजल्ट के साथ यदि एड/स्पोंसर्ड लिखा दिख रहा है तो उस पर क्लिक करने से परहेज करें।
यदि कोई सरकारी वेबसाइट है तो उसके अंत में जीओवी.इन या एनआईसी.इन जरूर होगा। यदि ऐसा है तो वह वेबसाइट ठीक है। कोई भी वेबसाइट खोलें तो यह अवश्य जांच लें कि वह सिक्योर है या नहीं। जिस वेबसाइट की शुरुआत में एचटीटीपीएस है तो वह सुरक्षित है। गूगल मैप के रिजल्ट पर कभी भरोसा नहीं करें। इसे कोई भी एडिट कर सकता है। ट्विटर और फेसबुक पर ब्लूटिक जरूर चेक करें। अगर ये वैरिफाइड है तो सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अपराधी, लोगों की शिकायतों पर नजर रखते हैं। आपके शिकायत करते ही इनबॉक्स में कस्टमर केयर बनकर वे अपना नंबर दे सकते हैं। ध्यान रखें कि कोई भी संस्थान सीधे इनबॉक्स में नहीं आता है। सबसे महत्वपूर्ण है कि लोभ न करें। आज के समय में अपराधी सस्ता लोन ऑफर करने की वेबसाइट बनाकर ठगी कर रहे हैं। अंतिम और जरूरी बात कि किसी से भी कार्ड नंबर, सीवीवी, कार्ड का पिन, नेट बैंकिंग का पासवर्ड व ओटीपी आदि साझा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें