फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिकाना हक देने में शीघ्रता बरतें : प्रीति

Sat, 13 Sep 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पट्टेदारों को पंचायती जमीन पर मालिकाना हक देने के लिए लागू योजना के तहत डीसी प्रीति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी पात्र आवेदन आए हैं, उन पर शीघ्र और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि यह योजना सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत पंचायती भूमि पर लंबे समय से रहने वाले पट्टेदारों और घर बनाने वालों को मालिकाना हक प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजना के लिए निर्धारित हरियाणा विलेज कॉमन लैंड एक्ट 1961 और संबंधित नियमावली का पूरी गंभीरता से पालन करें।उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र आवेदकों को योजना का लाभ समय पर और नियमानुसार दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भी इस योजना को प्राथमिकता देते हुए आदेश जारी किए हैं ताकि पात्र पट्टेदारों को उनके हक का लाभ तत्काल मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें