फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी

Tue, 09 Dec 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
जिला के नागरिक अस्पताल में मरीजों का उपचार करतीं डॉक्टर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। चिकित्सकों की दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन कलायत के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। कलायत अस्पताल में प्रतिदिन 400 से 500 ओपीडी रहती है, लेकिन हड़ताल के कारण मरीजों को इलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां नियुक्त तीनों मेडिकल ऑफिसर हड़ताल पर रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांव बात्ता, बालू और देबण की पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं लगभग शून्य रही।

हालांकि प्रशासन की ओर से दो चिकित्सकों की अस्थायी व्यवस्था की गई थी, लेकिन दोनों आयुष विभाग से थे। एसएमओ डॉ. राजीव मित्तल और डॉ. किरण संधू ने मरीजों को सेवाएं दीं। डॉ. राजीव ने बताया कि मेडिकल ऑफिसरों की हड़ताल को देखते हुए दो चिकित्सकों की वैकल्पिक नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


उधर, गांव मटौर से आए मरीज सुखदेव ने बताया कि उन्हें छाती में तेज दर्द था, लेकिन तीन घंटे से अधिक समय तक बैठने के बावजूद उन्हें कोई चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी। बात्ता की स्थिति और भी खराब रही, जहां मेडिकल ऑफिसर का पद ही भरा नहीं है। पांच स्टाफ नर्सों में से तीन की प्रतिनियुक्ति कैथल में है, जिससे आधा दर्जन गांवों की स्वास्थ्य सेवाएं दो नर्सें देख रही हैं।

अस्पताल पहुंचीं अनीता देवी ने बताया कि उनकी माता को अधरंग है और उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। वे दो घंटे से अस्पताल में बैठे रहे, लेकिन कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो पाया। बाद में सूचना मिलने के बाद प्रवर चिकित्सा अधिकारी अपने कार्यालय से निकलकर मरीज के पास पहुंचे और उन्हें आपातकालीन चिकित्सा के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


तीन घंटे तक भटकते रहे

डेढ़ वर्षीय बच्ची दीक्षिता तेज बुखार में बिना इलाज के तड़पती रही। बच्ची के परिजन नीरज राणा ने बताया कि वे लगभग तीन घंटे तक अस्पताल में भटकते रहे। दो डॉक्टर मौजूद होने के बावजूद उन्होंने बच्ची को देखने की बजाय पहले पर्ची बनवाने के लिए कहा, जबकि पर्ची काउंटर बंद पड़ा था।

जिला के नागरिक अस्पताल में मरीजों का उपचार करतीं डॉक्टर।

जिला के नागरिक अस्पताल में मरीजों का उपचार करतीं डॉक्टर।

जिला के नागरिक अस्पताल में मरीजों का उपचार करतीं डॉक्टर।

जिला के नागरिक अस्पताल में मरीजों का उपचार करतीं डॉक्टर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें