फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सौंगल से हरसौला मार्ग पर संभल कर चलना

Tue, 29 Apr 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजौंद खंड में सौंगल गांव से हरसौला मार्ग की खस्ताहाल सड़क वाहन चालकों को हादसों को न्योता दे रही है। करीब डेढ़ माह पहले ही इस सड़क पर पैच वर्क किया गया था, जो अब अधर में लटक गया है। महज आठ से 10 किलोमीटर के इस रास्ते को सिसला धाम तक ही किया गया है। इस से आगे इस पर कार्य अब तक नहीं हो पाया है। बीच आधे रास्ते तक ही इस सड़क पर गेंहू के सीजन के चलते ज्यादा वाहनों का आना जाना लगा रहता है।

गत 18 अप्रैल को तेज आंधी व तूफान आने के बाद इस सड़क पर 10 से 15 पेड़ सड़क पर गिरे हुए थे। इस कारण छोटी सड़क होने के कारण इस मार्ग से आना जाना मुश्किल हो रहा है। इस दौरान ही रात के समय ट्रैक्टर व ट्रॉली पलट गई थी गनीमत रही कि रात के समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


इसके बावजूद लोक एवं भवन निर्माण विभाग टूटी हुई सड़क की समस्या की ओर से कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों के मुताबिक सड़क की हालत ठीक न होने के कारण वाहन चालकों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रात में दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में कई वाहन चालक हादसे का शिकार हो चुके हैं।

केवल पैचवर्क कराया ः हरसौला तक करीब आठ किलोमीटर तक की है। गांव के लोग इस टूटी हुई सड़क को दोबारा बनाने की मांग विभाग से कर चुके हैं, लेकिन विभाग ने पैचवर्क कराकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

गौरतलब है कि करीब छह चार माह पहले यहां पर ऑटो व दोपहिया वाहन की टक्कर होने से कई यात्रियों को चोटें आई थी। गनीमत रही कि हादसे के दौरान दोनों वाहनों की रफ्तार खराब सड़क के चलते सामान्य थी। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया था। टक्कर के बाद ऑटो पास में खेतों में जा गिरा था।

लगता है समय ज्यादा समय : सौंगल से कैथल की दूरी करीब 16 किलोमीटर है। रास्ते के खराब होने की स्थिति में केवल इसी मार्ग पर 10 से 15 मिनट का अतिरिक्त समय लगता है, इतना समय ही आगे जाने में लगता है। इस स्थिति में दैनिक यात्रियोंं को ज्यादा समय लगता है। सड़क के खराब होने के कारण वाहन चालक अन्य रास्तों से होकर गुजरते हैं।

जल्द बनवाई जाए सड़क

सड़क के टूटने के कारण हादसों का डर रहता है। इस संबंध में कोई बार विभाग से ज्ञापन सौंप चुके है। जल्द से जल्द सड़क को बनाया जाए।

-शेरा सिंह निवासी, सौंगल।

रात में होती हैं दिक्कतें

रात में सड़क के टूटने के कारण सही तरह से दिखाई नहीं देता है जिससे कई बार वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं। सड़क से खराब होने के कारण इसमें हादसे भी हुए है। - कर्मबीर सौंगल

तीन साल से टूटी पड़ी है मुख्य सड़क

गांव से कैथल जाने के लिए यह एक मुख्य सड़क है और यह भी करीब तीन वर्ष से टूटी हुई है। अगर विभाग इस बात पर जल्द से जल्द इसको दोबारा बनाए। जिससे परेशानी न हो।
विज्ञापन


- ईश्वर सिंह, सौंगल

यह समस्या अभी संज्ञान में आई है। लोगों को दिक्कत न होने दी जाएगी। जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा, जिससे वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। - राजपाल, एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें