फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जागरूक कर मुसीबत से बचने के बताए उपाय

Thu, 21 Nov 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महिला सुरक्षा एवं जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से नारी उत्थान केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को मुसीबत से बचने के उपाय बताए गए। कई जानकारियां भी दी गईं।

ट्रस्ट के संस्थापक आजाद सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में महिला थाना एचएसओ एसआई रेखा मुख्य रूप से शामिल हुई। उन्होंने छात्राओं व महिलाओं को महिला विरुद्ध अपराध, यातायात नियमों, डायल 112, दुर्गा शक्ति एप व ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन


एसआई रेखा ने बताया कि आज महिलाओं के खिलाफ छेड़खानी, यौन उत्पीड़न घरेलू हिंसा, दहेज हत्या, एसिड अटैक, हमला करना और महिला तस्करी इत्यादि अपराध हो रहे हैं। इनसे महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत से कानून तो बनाए ही गए हैं, इनके साथ-साथ मुसीबत में फंसी महिलाओं की तुरंत सहायता के लिए दुर्गा शक्ति एप व दुर्गा शक्ति फोर्स भी तैयार की गई है।

इसके अतिरिक्त पढ़ाई करनी वाली छात्राएं व कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित उनके घर पर पहुंचाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू किया गया है। जो छात्राएं व महिलाएं देर रात सुरक्षित सफर करने के लिए 112 डायल करके पुलिस सहायता ले सकती हैं।
विज्ञापन


छात्राओं से कहा कि यदि स्कूल या कॉलेज आते-जाते कोई उनका पीछा करता है या रास्ता रोकने की कोशिश करता है तो तुरंत सूचना दुर्गा शक्ति एप या 112 के माध्यम से पुलिस को दें। किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर कॉल करके मदद ले सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें