फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रिश्वत लेने के मामले में आरोपी बीडीपीओ को भेजा जेल

Sun, 19 Apr 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गुहला-चीका में पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए बीडीपीओ के मामले में शिकायतकर्ता ने एसडीएम पर भी रिश्वत में हिस्सेदारी का आरोप लगाया हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का दावा है कि उसके पास बीडीपीओ की रिकॉर्डिंग है, जिसमें वह खुद पांच लाख रुपये की मांग करते सुनाई दे रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने बीडीपीओ से शिकायत के समाधान के बारे में पूछा तो उन्होंने हाथ से पांच उंगलियों का इशारा करते हुए पांच लाख रुपये की मांग की। फोन पर बातचीत के दौरान बीडीपीओ ने कहा कि इसमें एसडीएम का भी हिस्सा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि यह पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंप दी है।
एसीबी टीम ने आरोपी बीडीपीओ को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसीबी इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि मामले की जांच और अन्य अधिकारियों की संलिप्तता की पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें