फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नेशनल कबड्डी में बात्ता की टीम प्रथम

Fri, 10 Jan 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत युवा क्लब की ओर से वीरवार को नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जींद, बात्ता, कैलरम, शिमला, पिंजुपुरा, इक्कस और कलायत सहित कुल आठ टीमों ने भाग लिया। क्लब के प्रधान राघव राणा ने बताया कि उनकी संस्था माटी से जुड़े खेलों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर प्रतियोगिताएं करवाती है। फाइनल मुकाबले में बात्ता की टीम ने 55 अंक हासिल कर कलायत की टीम को चार अंकों से हरा दिया।

राघव ने बताया की सेमिफाइनल मुकाबला बात्ता और जींद के बीच हुआ, जिसमें गांव बात्ता की टीम जींद की टीम पर भारी पड़ी और जींद को हरा कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में बात्ता की टीम ने कलायत की टीम को कड़ी टक्कर दी। अंत में बात्ता टीम कलायत की टीम पर भारी पड़ी। फाइनल मुकाबले में बात्ता की टीम ने 55 अंक हासिल किए और कलायत की टीम की झोली में 51 अंक आए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के मुख्यातिथि अंकित जैलदार ने प्रथम रहने वाली टीम को 3100 रुपये और ट्राॅफी, द्वितीय रहने वाली टीम को 2100 रुपये और ट्राॅफी और तृतीय रहने वाली टीम को 1100 रुपये और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। अंकित
विज्ञापन


जैलदार ने कहा कि कलायत में युवा दशकों से खेल स्टेडियम की मांग कर रहे हैं पर उनकी मांग पूरी नहीं हो पा रही।

ऐसे में मजूबरन युवाओं को नहर की पटरी पर अपनी तैयारियां करनी पड़ रही हैं। खेलों की ओर युवाओं का रुझान बढ़ाने के लिए खेल स्टेडियम का होना जरूरी है। उन्होंने सरकार से कलायत में युवाओं की दशकों पुरानी मांग पर संज्ञान लेने और कलायत के युवाओं को खेल स्टेडियम का तोहफा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें