फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बासमती धान के भाव में आई तेजी, चेहरे खिले

Wed, 20 Nov 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की अनाज मंडियों में इन दिनों बारीक धान की आवक में तेजी जारी है। मंगलवार को मंडियों में बासमती के भाव में 5625 रुपये प्रति क्विंटल तक मिले। धान 1121 के भाव में भी पिछले सप्ताह की अपेक्षा दो दिनों से तेजी आई है। यह देख किसानों के चेहरे खिल गए।

धान 1121 के भाव 4380 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। इसी तरह से 1718 किस्म के भाव भी शुरुआत में कम थे, जो अब हाथ की कटाई के 3920 रुपये और कंबाइन की कटाई के 3540 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


मुच्छल धान के भाव 3420 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे। 1885 धान के भाव 4080 रुपये और कंबाइन की कटाई के 3600 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे। अब सीजन में पिछले साल की अपेक्षा भाव कम मिल रहे हैं, इससे किसानों को प्रति एकड़ 10 से 12 हजार का नुकसान है। शहर की नई अनाज मंडी में बारीक धान लेकर किसान आ रहे हैं। पुरानी व अतिरिक्त अनाज मंडी में आवक नाममात्र है। वहीं, पूंडरी व पाई अनाज मंडी में बासमती धान की आवक चल रही है।

इस क्षेत्र के किसान बारीक धान की खेती ज्यादा करते हैं। हालांकि कुछ किसानों ने धान का स्टाॅक भी कर लिया है। किसान इस इंतजार में है कि भाव में और ज्यादा तेजी आएगी। इसके बाद ही मंडियों में धान लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


नई अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि नई अनाज मंडी में बारीक धान की आवक चल रही है। 1121, मुच्छल व 1718 किस्म का धान अब आ रहा है। पिछले सप्ताह की अपेक्षा भाव में तेजी आई है। 1718 के भाव चार हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें