फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बास्केटबॉल टीम ने जीता स्वर्ण पदक

Thu, 07 Dec 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पंचकूला में हुए खेल महाकुंभ में विभिन्न खेलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें कैथल बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता की टीम ने हरियाणा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

बास्केटबॉल कोच शलैस सिरोही ने बताया कि 28 से 30 नवंबर तक पंचकूला में खेल महाकुंभ में हुई बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में कैथल के 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल की टीम ने पानीपत, गुरुग्राम, रोहतक व फाइनल मुकाबले में सोनीपत की टीम को हराकर हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम को जीत दिलवाने में विभिन्न खिलाड़ी अमित, सोनू, राजन, देवकरण व उदित राविश का अहम योगदान रहा। कैथल टीम की जीत की खुशी में जिला खेल अधिकारी सुमन मलिक, कोच अमरजीत सिंह, कोच चेतन शर्मा, कोच राजेश, शलैस सिरोही, खिलाड़ी अश्वनी, गुरदेव, जगदीप व हरदीप ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें