फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डॉ. आंबेडकर ने वंचितों को दिलाया सम्मान

Thu, 07 Dec 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल में डॉ. बीआर आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। कहा गया कि उन्होंने वंचितों को सम्मान और अधिकार दिलाने का महान काम किया।

यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया। कुलपति प्रोफेसर डॉ. शमीम अहमद ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में सबको मौलिक अधिकार प्राप्त हैं, जिसके तहत कोई भी मनुष्य किसी से किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं कर सकता और संविधान के माध्यम से हमारे देश की विभिन्न संस्कृतियों को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य संविधान निर्माता ने किया है इसलिए हमें संविधान की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. राजीव दहिया, डीन एकेडमिक्स प्रोफेसर आरके गुप्ता, उप कुलसचिव मनीष मिश्रा, अस्सिटेंट रजिस्ट्रार सरबजीत, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, विकास दीप कोहली, महेंद्र मुंडे, एकता चहल, रोहिताश, निलेश मौर्य, नरेंद्र कुमार, मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें