फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रवेश करने वाले सभी नाकों पर की बैरिकेडिंग

Sat, 10 Feb 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। आगामी 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच को विफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने पंजाब की तरफ से हरियाणा में प्रवेश करने वाले सभी नाकों पर बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया है। पुलिस के जवान क्रेन की मदद से बड़े बड़े पत्थरों से रास्तों पर बैरिकेडिंग का काम करने में जुटे है। वहीं दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे लोगों व आमजन का कड़ा संदेश देने के लिए आज आईटीबीपी के जवानों ने गुहला चीका पुलिस के साथ हलके के दर्जनों गांवों में पैदल मार्च निकाला।

चीका थाना प्रभारी रामबीर सिंह ने बताया कि किसानों के दिल्ली कुच के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी जवानों के साथ पुलिस के जवान पैदल व वाहनों से फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब की तरफ से हरियाणा में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि आंदोलन की आड़ में किसी भी प्रकार से कानून का हाथ में लेने या उपद्रव करने वाले लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। थाना प्रभारी रामबीर ने लोगों से आह्वान किया वे आंदोलन के नाम पर किसी को भी अपने वाहन मांगे या किराए पर ना दें। किसान आंदोलन को लेकर जहां एक दिन पहले करनाल रेंज के आईजी सतेंद्र गुप्ता ने भी इंटर स्टेट नाकों का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों को जांचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर

आंदोलन की आड़ में कुछ असमाजिक तत्व स्वार्थ साधने के लिए अफवाहों के माध्यम शांति भंग करने का भी प्रयास कर सकते हैं। पुलिस की सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर है। किसी भी प्रकार की अफवाह तथा भ्रांति फैलाने वाली, उकसाने वाली व अराजकता फैलाने वाली पोस्ट शेयर या की जाती है तो कार्रवाई जाएगी। -उपासना, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें