फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार सवार दो युवकों पर हमला

Sat, 10 Feb 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव बलबेहडा में अज्ञात आरोपियों ने रास्ता रोककर कार सवार दो युवकों पर गंडासी व लाठियों से हमला कर दिया। पीडि़त ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों ने उनकी कार भी तोड़ दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थेहनेवल गांव निवासी मुनीष कुमार ने चीका थाना में शिकायत दी कि 28 जनवरी को रात करीब आठ बजे वह अपनी कार में अपने जानकार जोनी के साथ गांव बलबेहड़ा से जा रहा था। वहां पर अज्ञात आरोपियों ने उनका रास्ता रोककर गंडासी व लाठियों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी कार भी तोड़ दी। बाद में आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें