फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बड़ोली ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Wed, 23 Apr 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने मंगलवार को कैथल में व्यापारी पंकज गुप्ता के जगदंबा राइस मिल जींद रोड कैथल पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां अपनों के लिए काम करती है वहीं भाजपा देश के लिए।

मोहनलाल बड़ोली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनहित में उत्कृष्ट कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश की जनता खुश है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के पास सरकार की आलोचना करने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, क्योंकि सरकार ने हर वर्ग के लिए सकारात्मक कदम उठाए हैं। बड़ोली ने सरकार की कुछ प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख किया, जिनमें शामिल हैं, मेरिट के आधार पर युवाओं को नौकरियां प्रदान करना।
विज्ञापन


ऑनलाइन तबादला नीति लागू करना, किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम सुनिश्चित करना, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान प्रभावित लोगों को मुआवजा प्रदान करना। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सरकार के कार्यों से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जबकि भाजपा के लिए पूरा देश व प्रदेश अपना है, जिनके हित में काम किए जाते हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम, जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, भाजपा नेता विनोद कठवाड़, तुषार ढांडा, उमेश शर्मा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। इससे पहले, मोहनलाल बडोली ने प्यौदा रोड पर रहने वाले सतपाल क्योड़क के बेटे के निधन और भाजपा युवा नेता संजय भारद्वाज के भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें