फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बड़ाैली बोले- जनता को न्याय दिलाना भी समाज सेवा का कार्य

Tue, 09 Sep 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
19 कैथल। पवन ढुल को नियुक्ति पत्र देते भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली। विज्ञ​प्ति 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ाैली ने कहा कि आम जनता को न्याय दिलाना भी सेवा का कार्य है और वकील अपने तरीके से समाज सेवा कर रहे हैं। वे सोमवार को जिला बार एसोसिएशन कैथल की ओर से बार परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उन्होंने वकीलों से अपील की कि इस दौरान वे अपने मुवक्किलों की नि:शुल्क सेवा कर समाज में योगदान दें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है, इसमें वकीलों का भी बड़ा योगदान है।
विज्ञापन


बड़ाैली ने कहा कि भाजपा सत्ता नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। यह साधारण आदमी की पार्टी है। उन्होंने बार एसोसिएशन की मांगों का समर्थन करते हुए लाइब्रेरी के लिए 10 लाख रुपये तुरंत मंजूर किए। साथ ही अतिरिक्त चेंबर, पार्किंग और भवन के नवीनीकरण के लिए मुख्यमंत्री से शीघ्र बात कर समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

बार एसोसिएशन प्रधान संदीप शर्मा ने कहा कि कैथल बार में करीब 1500 वकील हैं, जबकि चेंबर केवल 300 हैं। ऐसे में वकीलों को दिक्कतें आती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से चेंबर बढ़ाने, भवन का नवीनीकरण, फर्नीचर, लाइब्रेरी व पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। इस संबंध में एसोसिएशन ने मोहनलाल बड़ाैली को ज्ञापन भी सौंपा।

बार एसोसिएशन प्रधान संदीप शर्मा, उपप्रधान हेमराज वाधवा, सचिव सचिन सिंघल, सह सचिव अमित रोहिला और कोषाध्यक्ष योगेश भाटिया ने उनका स्वागत किया। बार परिसर में पहुंचने पर मोहनलाल बडोली, जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, भाजपा नेता अशोक गुर्जर, अशोक शर्मा, उमेश शर्मा, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, शक्ति सौदा का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजबीर कादयान, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन


अधिवक्ता पवन बने प्रशासनिक कमेटी के सदस्य

कैथल। अधिवक्ता पवन ढुल को पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल की प्रशासनिक कमेटी में को-ऑप्डेट मेंबर नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर पवन ढुल ने बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के अध्यक्ष राकेश गुप्ता तथा मेंबर राजकुमार चौहान का आभार व्यक्त किया है। वह वर्ष 2009 से कैथल में प्रैक्टिस कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें