फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 15.30 लाख

Tue, 09 Sep 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। अमरगढ़ गामड़ी निवासी एक युवक से कनाडा भेजने का झांसा देकर 15 लाख 30 हजार 500 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रुपये लेने के बाद भी जब आरोपी युवक को विदेश नहीं भेज पाए तो उन्होंने पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अमरगढ़ गामड़ी निवासी सोनू ने सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इसी सिलसिले में उसकी मुलाकात राकेश रिक्खी से हुई, जो युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में राकेश ने उसे अपनी पत्नी प्रभा, गगन, मनराज और स्वाती नामक महिला से मिलवाया। आरोपियों ने आश्वासन दिया कि वे उसे वर्क वीजा पर कनाडा भेजकर वहां काम भी दिलवा देंगे। इस विश्वास में आकर उसने 15 लाख 30 हजार 500 रुपये और अपने दस्तावेज उन्हें दे दिए। आरोपियों ने पैसे लौटाने का आश्वासन दिया था लेकिन बाद में साफ इन्कार कर दिया और धमकी भी दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें