सम्मान समारोह में भाग लेते अधिवक्ता। स्वयं
कैथल। जिला बार एसोसिएशन ने बार कौंसिल पंजाब एवं हरियाणा के नव-निर्वाचित सदस्य प्रद्युम्न गर्ग के सम्मान में बार रूम में स्वागत समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सचिन सिंघल ने किया।
प्रद्युम्न गर्ग ने कहा कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने और अधिवक्ताओं के लिए अलग बजट प्रावधान सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर वेद प्रकाश ढुल, नफे सिंह बेरवाल, राम चौधरी, पीएल भारद्वाज, अंकुश जिंदल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद