फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैंक उपभोक्ताओं के 30 लाख रुपये अपने खातों में डाले

Mon, 04 Sep 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। बैंक शाखा प्रबंधक की आईडी का पासवर्ड चोरी कर छह आरोपियों ने उपभोक्ताओं के खातों से करीब 30 लाख अपने खातों में डाल लिए। पता चलने के बावजूद आरोपियों ने राशि वापस नहीं की तो बैंक प्रबंधक को भुगतान करना पड़ा। पुलिस ने प्रबंधक की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोऑपरेटिव बैंक अरनौली के शाखा प्रबंधक विकास कुमार शर्मा ने चीका थाना में शिकायत दी कि उसका दिसंबर 2021 में तबादला भागल शाखा में हो गया था। इस दौरान उससे पहले वहां के कंप्यूटर ऑपरेटर लाभ सिंह ने उसका पासवर्ड चोरी करके प्रवीन कुमार, बचनी देवी व अन्य खातों का फर्जी इस्तेमाल करके अपने खाते में रकम ट्रांसफर कर ली। आरोपी ने कंप्यूटर ऑपरेटर बलराम, जगतार सिंह कैशियर, महेंद्र सिंह व सिक्योरिटी गार्ड महिपाल के साथ मिलकर बैंक का पासवर्ड इस्तेमाल करके ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड महिपाल व लाभ सिंह के ससुर धर्मपाल भी साजिश में शामिल थे और पैसा मिल बांट कर अपने अपने खातों में डाल लिया है। गबन आरोपियों ने किया और उसका पैसा विकास शर्मा ने भरा है। इस मामले सभी कर्मचारियों की तीन-चार बार पंचायत हुई, जिसमें आरोपियों ने कहा कि वे गबन वाली सारी रकम लौटा देंगे। अब आरोपी राशि देने से इंकार कर रहे हैं। जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें