फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तहसीलदार, खाद्य आपूर्ति अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

Mon, 04 Sep 2023 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/ पूंडरी। पूंडरी विधानसभा के पांच गांवों में रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान गांव सिरसल में रोड चौपाल, गांव हाबडी में सरकारी स्कूल, गांव हजवाना में पाई रोड स्थित सामुदायिक चौपाल व गांव डीग में शिव मंदिर हाल परिसर और गांव रसीना में बस स्टैंड वाली चौपाल में आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान राज्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम में गैर हाजिर रहने पर तहसीलदार और खाद्य आपूर्ति अधिकारी को कारण बताओ नोटिस दिया।
राज्यमंत्री ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम लोगों की समस्याएं सुनने के लिए आयोजित किया जाता है। यदि कोई अधिकारी इन कार्यक्रमों में नहीं पहुंचता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ग्रामीणों ने रविवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री के समक्ष मूलभूत सुविधाएं न मिलने की समस्याएं रखीं। उन्होंने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बुनियादी विकास कार्यों को पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है। लाभार्थियों को घर बैठे ही सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा ऑनलाइन तबादला नीति से शिक्षकों, कर्मचारियों की तबादला प्रक्रिया आसान हुई है और योग्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए गए हैं। अब तक प्रदेश में एक लाख आठ हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई हैं। इस दौरान राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन संवाद कार्यक्रम में आ रही शिकायतों का निवारण समय पर करें।
विज्ञापन

खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक ढांड, पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, सुभाष हजवाना, अनीता चौधरी, देवेंद्र पांचाल, देवेंद्र पुजारी, जोगेंद्र टाया, आदित्य भारद्वाज, देवीदयाल बरसाना, जितेंद्र टाया, विनोद बंसल, बीरबल रसीना, रणजीत सिंह, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें