राजौंद। शुक्रवार को एनएसएस शिविर में एचडीएफसी बैंक की टीम ने गेस्ट के तौर पर शिरकत की। इस दौरान ब्रांच हेड मैनेजर राहुल राणा, राहुल कुमार व राकेश कुमार ने बच्चों को बैंक प्रणाली, खाते तथा सरकार और बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीम और सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान बैंक प्रबंधक राहुल राणा ने बच्चों को बैंक के क्षेत्र में रोजगार और उज्ज्वल भविष्य की रूपरेखा समझाई। इस दौरान रसायन शास्त्र के प्राध्यापक रोहित कुमार ने बच्चों को नशे से दूर रह कर अपने छोटे भाई बहन की भी देखभाल करने के साथ साथ घर के बुजुर्गों की सेवा करने की प्रेरणा दी। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी विकास नेहरा द्वारा मुख्य अतिथियों का आभार जताया। संवाद