कैथल। गांव क्योड़क के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बैंक कर्मचारी की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में चिंरजीव कालोनी निवासी विकास ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसका पड़ोसी भूपेंद्र सिंह कुरुक्षेत्र में को-ऑप्रेटिव बैंक में कांट्रेक्ट पर बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर था। वह अपने पड़ोसी को मिलने किसी काम से बैंक में गया। उसकी ड्यूटी खत्म होने के बाद दोनों अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर एक साथ घर जा रहे थे। पुलिस नाके क्योड़क के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे पिकअप चालक ने उसके पड़ोसी भूपेंद्र को टक्कर मार दी। जिससे वह पास लगे बेरिकेट से टकराया गया। जहां उसके मुंह व नाक से गंभीर चोट के कारण खून बहने लगा। घायल अव्यवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। क्योड़क चौकी प्रभारी राजबीर ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंपा दिया। पुलिस के अनुसार मृतक जींद जिला के सामदो गांव का रहने वाला था। लेकिन पिछले कई सालों से वह शहर की चिंरजीव कालोनी में रह रहा था। जिसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसके परिवार में पत्नी और एक साल का बेटा है।