फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ की उम्मीदवार बलविंदर का विरोध

Sun, 02 Mar 2014 12:00 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बलविंदर कौर का कुरुक्षेत्र में कई लोगों द्वारा विरोध के साथ-साथ कैथल में भी विरोध हो रहा है। पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने अपनी शिकायतें पार्टी को भेजी हैं। वहीं दूसरी ओर जिला संयोजक प्रदीप कुमार रापड़िया कैथल में विरोध की बात को सिरे से खारिज कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी की पत्नी कुरुक्षेत्र निवासी बलविंदर कौर को आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है जिस कारण कुरुक्षेत्र में तीन दिन से लगातार उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने का विरोध किया जा रहा है। वहीं कैथल में भी कुछ कार्यकर्ता एवं नेता अपने स्तर पर ही विरोध जता रहे हैं। विभिन्न माध्यमों से ये नेता पार्टी कार्यकर्ताओं एवं लोगों की भावनाओं को पार्टी हाईकमान तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें उम्मीदवार को लेकर लोग तरह-तरह से शिकायतें पार्टी की वेबसाइट पर भेज रहे हैं।

पार्टी की विचारधारा से प्रभावित हुए जोगेंद्र सिंह फौजी का कहना है कि वह मोदी से काफी प्रभावित थे लेकिन इसके बाद आम आदमी पार्टी द्वारा उठाए गए मुद्दों से और ज्यादा प्रभावित हुए जिस कारण वह अब आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे थे लेकिन जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में टिकट बांटे हैं उससे आम आदमी पार्टी एवं दूसरी पार्टियों में कोई बड़ा अंतर नहीं रह गया है। अब वह नरेंद्र मोदी का ही समर्थन करेंगे।
विज्ञापन


कोई विरोध नहीं : प्रदीप
वहीं आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक प्रदीप कुमार रापड़िया का कहना है कि कैथल में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार का कोई विरोध नहीं है। दूसरी पार्टियों के लोग ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बनकर विरोध कर रहे हैं जबकि वे पार्टी से कभी नहीं जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि बलविंदर कौर समाजसेविका हैं। उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने से आम जनता में जोश है। पार्टी ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया है। महावीर प्योदा, जिला सचिव, प्रवीण रावेश, गुरदेव बीधान, अशोक शीडा, जोगी राम मलिक, कृष्ण, फूल सिंह, राजीव ढुल, अमनदीप राविश, नरेंदर गिल, ऋषिपाल गिल, धरमेंदर चहल, पाला राम, सतीश गुप्ता, राजकुमार रोड कुरुक्षेत्र में बलविंदर कौर से मिले उनको चुनाव में हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

हमसे बात करें : प्रदेश संयोजक
उधर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आशावंत का कहना है कि यदि किसी को पार्टी उम्मीदवार को लेकर शिकायत है तो वह पांच दिन के अंदर पार्टी की वेबसाइट पर जानकारी दे सकता है। कुरुक्षेत्र लोकसभा की सीट भाकियू को दी गई थी। भाकियू के अनुसार ही बलविंदर कौर को टिकट दिया गया है। यदि किसी के पास कोई ठोस जानकारी है तो पार्टी को उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें