फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हरियाणवी अंदाज में बाली-तारा संवाद ने बांधा समां

विज्ञापन
रोल का अभ्यास करते वीर बजरंग बली हनुमान का किरदार निभाने वालेे नरेंद्र सूर्यवंशी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। प्राचीन कपिल मुनि सरोवर तट स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में शिव रामलीला क्लब की ओर से रामलीला का मंचन जारी है। आठवें एपिसोड में शबरी-श्रीराम मिलन, हनुमान द्वारा राम-सुग्रीव की मित्रता और बाली-तारा संवाद ने दर्शकों का मन मोह लिया। रामलीला देखने के लिए महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों की भीड़ उमड़ रही है।
क्लब निदेशक मा. रमेश सरीन के निर्देशन में शबरी-श्रीराम मिलन के दौरान ‘चित्रकूट के घाट-घाट पर शबरी देखै बाट’ गीत ने माहौल भक्तिमय बना दिया। वहीं, हनुमान ने श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता करवाई। हरियाणवी अंदाज में प्रस्तुत बाली-तारा संवाद ने भी खूब तालियां बटोरीं। सुग्रीव की ललकार पर बाली के युद्ध के लिए जाने और बाद में श्रीराम से उलाहना देने का प्रसंग भी प्रभावी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब के सहायक निदेशक नरेश गर्ग कलाकारों को अभ्यास करवाते हैं, जबकि प्रधान सोमनाथ राणा आयोजन की व्यवस्थाएं संभालते हैं। क्लब का उद्देश्य रामलीला के माध्यम से भारतीय सभ्यता और संस्कृति का संरक्षण करना है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहता है।

रोल का अभ्यास करते वीर बजरंग बली हनुमान का किरदार निभाने वालेे नरेंद्र सूर्यवंशी। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें