फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑटो-टैक्सी स्टैंड के पास पड़ा मिला युवक का शव

Tue, 23 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सोमवार की सुबह बस स्टैंड के मुख्य गेट के सामने ऑटो टैक्सी स्टैंड की तरफ एक तख्त पर करीब 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बाद में पुलिस पहुंचने पर तलाशी के दौरान जेब से मिले मोबाइल और आधार कार्ड से हुई पहचान

सुबह ड्यूटी पर मौजूद ऑटो चालकों ने जब व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा तो तुरंत इसकी सूचना डायल-112 टीम और सिविल लाइन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान गांव करोड़ा निवासी संजय के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि मृतक ने नशा किया हुआ था, जिसके कारण वह तख्त पर ही गिर गया और ठंड के चलते उसकी मौत हो गई।

पुलिस कर्मियों ने जब उसकी तलाशी की गई तो जेब से मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिला, जिसकी सहायता से उसकी पहचान की पुष्टि हुई। सिविल लाइन थाने से मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह करीब नौ बजे बस स्टैंड क्षेत्र में शव पड़े होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला नशे और ठंड के कारण हुई मौत का प्रतीत होता है, हालांकि सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें