फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कबड्डी टूर्नामेंट जीती बहुअकबरपुर की टीम

Wed, 18 Mar 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। नीमवाला गांव में आयोजित ओपन सर्कल कबड्डी टूर्नामेंट खेल प्रेमियों के लिए रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। फाइनल मुकाबले में बहुअकबरपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर पहला स्थान हासिल किया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 1 लाख 25 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

वहीं, अलेवा की टीम दूसरे स्थान पर रही, जिसे 1 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। तीसरे स्थान पर सिंहवाल और दयौरा की टीमें संयुक्त रूप से रहीं। दोनों टीमों को 25-25 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


आसपास के क्षेत्रों से आई करीब 30 टीमों ने इसमें भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सुबह शुरू हुआ यह टूर्नामेंट देर रात तक चला, जिसमें दर्शकों को एक से बढ़कर एक कांटे के मुकाबले देखने को मिले।

व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बहुअकबरपुर के खिलाड़ी शीलू को बेस्ट कैचर का खिताब मिला, जबकि दयौरा के रवि ने बेस्ट रेडर का खिताब अपने नाम किया। दोनों उत्कृष्ट खिलाड़ियों को एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरे आयोजन को जीवंत बनाए रखा। पूरे दिन चले इस खेल आयोजन ने न केवल रोमांच पैदा किया, बल्कि क्षेत्र में खेल भावना, आपसी भाईचारे और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश भी मजबूत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें