फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेलकूद के मुकाबलों में छात्रों ने दिखाया दमखम

Wed, 18 Mar 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर-पूंडरी के खेल मैदान में 39 वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रस्साकशी, 100, 200 मीटर दौड़, बोरी दौड़, एवं तीन टांग दौड़ जैसी अनेक खेल प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं की ओर से ट्रैक पर मशाल दौड़ आयोजित की गई। इसके बाद मार्च-पास्ट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ. शकुंतला ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। चौ. तेजवीर सिंह ने इस आयोजन के लिए महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्राओं को बधाई दी। मुख्य अतिथि प्रो. संजय गोयल ने क्षेत्र में महिला शिक्षा के विकास में संस्थापक अध्यक्ष चौ. ईश्वर सिंह के योगदान का महत्व बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें