संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में वीरवार को एक बार फिर से मौसम बदला और आसमान में बादल छाए। इस दौरान सुबह से आसमान में बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। लोगों का कहना है कि पूर्वानुमान धरे रह जा रहे हैं। मौसम से लगता है कि बारिश होगी, पर हो नहीं रही।
गौरतलब है कि बुधवार को बारिश हुई थी इसके बाद से जिले के लोगों को सूरज की तपन से राहत मिली थी। परंतु वीरवार को बारिश न होने पर उमस भरी गर्मी ने लोगों का फिर से बेहाल कर दिया।
मौसम में बदलाव के बाद भी स्थिति ऐसी बनी है कि बादल छा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही। दिन के समय में उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। वीरवार को गर्मी और उमस से लोग बेहाल हो गए। इस बीच दिनभर बादलों की लुकाछिपी चलती रही। बुधवार को बारिश होने के बाद लोगों को लगा कि अब मानसून की बारिश होती रहेगी परंतु वीरवार को आसमान में बादल छाने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे।
दिनभर बादलों के कारण वातावरण उमस भरा रहा। इस बीच दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिनभर सूरज और बादलों के भी लुकाछिपी का खेल चला रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्यवक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि जल्द ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी का दौर चलेगा।