कैथल। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शनिवार को पिछड़ा वर्ग के लोगों की बैठक हुई। इसमें 22 मई को कैथल की नई अनाज मंडी में पिछड़ा वर्ग के जिला स्तरीय सम्मेलन का निर्णय किया गया। इसे पूर्णतया गैरराजनीतिक करार दिया गया।
पिछड़ा वर्ग संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष देवीदयाल वर्मा ने कहा कि इसमें सभी पार्टी के पदाधिकारियों को निमंत्रण तो दिया जाएगा, परंतु किसी भी पार्टी का झंडा नहीं लगाया जाएगा। प्रकाश प्रजापति ने कहा कि इससे पहले भी हरियाणा के तमाम जिलों में सम्मेलन किया जा चुका है और अब कैथल में सम्मेलन के जरिए सरकार को चेताने और लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा। रिटायर्ड कानूनगो पवन कुमार प्रजापति ने कहा कि इससे पहले भिवानी, गोहाना, फतेहाबाद, हिसार, जींद में भी सम्मेलनों का सफल आयोजन किया जा चुका है। इस सम्मेलन में बरवाला के पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला मुख्य अतिथि होंगे और उनके साथ पिछड़ा वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले सभी कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
देवी दयाल वर्मा, पवन प्रजापति, प्रकाश कैथल, सुरेंद्र रोहिल्ला, रामचरण प्रजापति ने बताया कि सभी गांवों, शहरों और वार्डों में निमंत्रण दिया जा रहा है। कैथल में स्पेशल निमंत्रण देने के लिए पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला 3 मई को पहुंच रहे हैं। उ इस अवसर पर ओमप्रकाश सेन, ओम प्रकाश प्रजापति, देवीलाल वर्मा, रिंकू पंचाल, पवन कुमार रिटायर्ड कानूनगो, रामचरण प्रजापति, सुरेंद्र रोहिल्ला, सुरेश जांगड़ा, सागर पांचाल, विक्रम सैन, कमलकांत, जिले सिंह,सुरेश जोगी, ईश्वर पीडल, कार्तिक, अतर सिंह, तेजपाल यादव, रवि कुमार, मामू राम, धीरज, रामपाल खनौदा, बलवीर नौच, रामेश्वर कश्यप, विजय रबारी, नरेश कुमार व सतीश धीमान मौजूद रहे।