संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। टीक गांव के एक आंगनबाड़ी केंद्र में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विभाग की सीडीपीओ शशिबाला ने शिरकत की। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कर्मियों की बैठक ली व उन्हें उचित दिशा निर्देश दिए। सुपरवाइजर अनु रानी ने बताया कि बैठक के बाद केंद्र में गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कई गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया।
इस मौके पर सीडीपीओ शशिबाला ने उपस्थित महिलाओं को संतुलित आहार, आराम, प्रसव पूर्व नियमित जांच व देखभाल आदि के बारे में बताया। इसके साथ सुपरवाइजर अनुरानी ने सभी गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच करवाने के साथ साथ उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इसके बाद सीडीपीओ शशिबाला ने उपस्थित सभी गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म निभाई।
इस अवसर पर संगीता, सुनीता, सिमरन, वैशाली, रिमन, पिंकी, गीता, वीना, गुरमीत, पूजा, शोभा, सरबीना, निशा, प्रभजोत, आशा कर्मी व एएनएम सीना रानी उपस्थित रहीं।
महिलाओं को पोषक आहार के बारे में किया जागरूक
सीवन। सीडीपीओ गुरजीत कौर और सुपरवाइजर कुमारी अंजली के निर्देशाें पर रसूलपुर और रसूलपुर गामड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म की।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर जीतो व सरोज ने महिलाओं को पोषक आहार के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वे अपने आहार में हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, घिया, तोरी, सलाद और साथ में गुड़, चना और मोटे अनाज जैसे बाजरा, मक्की, रागी, सोयाबीन, तिल, मुंगफली इत्यादि शामिल करे। इससे उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और कोई बीमारी नहीं होगी। इसके साथ ही गर्भवती माताओं को आयरन की गोलियां भी नियमित लेनी चाहिए, ताकि बच्चा तंदुरुस्त पैदा हो।
इसमें आंगनबाडी वर्कर चंदरकीरण, राजविंदर कौर, कवलजीत, मुकेश, लक्ष्मी, कमला, आशा, मीना, परवीन, पिंकी, और ऋतु भी उपस्थित रहीं। संवाद