फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कन्याभ्रूण हत्या के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

Tue, 20 May 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ गांव दर गांव जन आंदोलन खड़ा करने के लिए सोमवार को कलायत विधानसभा के प्यौदा में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान बेटी बचाओ देश बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या बंद करो व समाज को अंधकार से बाहर लाओ के नारे गूंजे। रैली का जगह-जगह पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।

शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित जागरूकता रैली में छात्र-छात्राओं, महिलाओंं, बड़े-बुजुर्गों, युवाओंं और बच्चों ने गली-गली जागरूकता की अलख जगाई।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवबन के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र प्यौदा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सीएचओ डाॅ. वीरेंद्र सिंह, एएनएम सुनीता देवी और ज्योति, आशा, आंगनबाड़ी वर्कर्स, सुपरवाइजर, ग्राम पंचायत सदस्य, सरपंच, स्वास्थ्य निरीक्षक कुलदीप चहल, सरकारी स्कूल से ओमप्रकाश, सतबीर सिंह, रामफल और अन्य शिक्षक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


इसके साथ ही विशेष रूप से आंगनबाड़ी वर्कर संतरों देवी ने आयोजन की रूप रेखा को मूर्त रूप देने मेंं अहम भूमिका निभाई।

डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं थी। वास्तव मेंं एक सशक्त संदेश देने का प्रयास रहा। ताकि बेटियों के जन्म को बोझ समझने की बजाए इन्हेंं पढ़ने और आगे बढऩे के बेहतर अवसर मिल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें