फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाना, करोड़ा व बाकल के स्कूलों में चलाया संपूर्ण स्वच्छता अभियान

Tue, 20 May 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल, उप-प्रधान सोनिया व वार्ड नंबर एक के पार्षद संजीव भाणा ने ग्राम पंचायत भाना, करोडा व बाकल के सरकारी स्कूल संपूर्ण स्वच्छता अभियान चलाया। इसके तहत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण स्कीम इंचार्ज प्रदीप कुमार ने खुले में शौच मुक्त, घर-घर से कचरा इकट्ठा करने, प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी पूंडरी नरसी सांगवान ने बच्चों को सफाई के बारे में बताया। एसएचओ पूंडरी रेखा ने नशा मुक्ति के बारे में व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों में होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया। इस अभियान में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी का टीडीएस की जांच की। जिसमें ग्राम पंचायत भाणा में 251, करोड़ा में 350 व बाकल में 120 टीडीएस पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी के राशन की गुणवत्ता को जांचा। इस अवसर पर उप-प्रधान सोनिया व पार्षद संजीव माणा ने स्कूलों में डस्टबीन, सेनेटरी पैड डिस्पोजल मशीन, कैलेंडर व स्वच्छता पुस्तिका की वितरित की। पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हुए स्कूलों में पौधरोपण किया गया। स्कूलों में सोखता गड्ढों का उद्घाटन भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें